दक्षिण जिले में भाजपाइयों ने पीले चावल देकर मोदी की जनसभा में आने का दिया निमंत्रण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 30, 2025

दक्षिण जिले में भाजपाइयों ने पीले चावल देकर मोदी की जनसभा में आने का दिया निमंत्रण

कानपुर, प्रदीप शर्मा -  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पहली बार 30 मई को कानुपर के चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित जनसभा में प्रथम आगमन पर भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने व्यापारी, अधिवक्ता, संत समाज एवं प्रबुद्धजनों के साथ दक्षिण क्षेत्र में गुरुवार को अलग अलग बैठकें कर सभी को मोदी की जनसभा में पहुंचने की अपील की। किदवई नगर के शहनाई ग्रैंड होटल में भारतीय उद्योग  व्यापार मंडल के व्यापारियों के साथ बैठक की। यहां ज्ञानेश मिश्रा,गुरुजिंदर सिंह, विक्की मूरजानी, नीरज शुक्ला, केके गुप्ता,  संजय भदौरिया रहे। प्रदेश महामंत्री ने किदवई मार्केट में व्यापारियों को पीले चावल देकर 30 मई को कानुपर के चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित जनसभा में  आने के
लिए आमंत्रित किया। इसके पहले प्रदेश महामंत्रीअनूप गुप्ता ने छावनी के गोला घाट और क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बर्रा चौराहे पर "अमर शहीद मेजर अविनाश सिंह भदौरिया" की प्रतिमा स्थल के पास पार्टी पदाधिकरियों और कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर जसविंदर सिंह, मनीष त्रिपाठी, पार्षद डॉ अखिलेश बाजपेई, मोहित दुबे, अनुराग शुक्ला, बिट्टू परिहार, दीपांकर मिश्रा, दीपू पासवान,विजेंद्र मक्कड़,  आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages