पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
बांदा, के एस दुबे । पुलिस अधीक्षक पलाश बसंल ने गुरुवार को पुलिस लाइन में स्थापित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों को सुरक्षित रखे जाने के साथ ही निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन में स्थापित विभिन्न कार्यालयों वाचक कार्यालय, आईजीआरएस
![]() |
| पुलिस लाइन में शाखाओं का निरीक्षण करते एसपी। |
शाखा, अपराध शाखा, चुनाव सेल, गुमशुदा सेल, मॉनिटरिंग सेल, साइबर क्राइम थाना, यूपी-112 कार्यालय, जिला नियंत्रण कक्ष, रेडियो शाखा आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों को अद्यावधिक करने के निर्देश दिए गए । साथ ही पुलिस लाइन में चल रहे लघु एवं बृहद निर्माण कार्यों का जायजा लेकर कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से ससमय
![]() |
| निरीक्षण के दौरान बातचीत करते एसपी पलाश बंसल। |
पूरा कराने के लिए निर्देश दिए गए । आगामी प्रशिक्षण हेतु आने वाले रिक्रूट आरक्षियों के बैरक, क्लासरुम, ग्राउंड, मेस आदि का निरीक्षण कर सभी कमियों को समय से दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज, क्षेत्राधिकारी सदर श्री राजवीर सिंह गौर आदि उपस्थित रहे।



No comments:
Post a Comment