रन फॉर राम यात्रा का किया गया जोरदार स्वागत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 29, 2025

रन फॉर राम यात्रा का किया गया जोरदार स्वागत

विश्व हिंदू परिषद पाधिकारियों ने यात्रा में शामिल लोगों को फूलमालाओं से लादा

बांदा, के एस दुबे । रन फॉर राम यात्रा में शामिल यात्रियों का विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारियों ने फूलमालाओं से लादकर स्वागत किया। सोमनाथ से अयोध्याधाम तक 1800 किलोमीटर की पदयात्रा को कालिंजर नगर मे प्रवेश के दौरान जोरदार इस्तकबाल किया गया। विहिप जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन बेदी ने बताया कि सोमनाथ से पद यात्रा कर प्रतिदिन 51 किलोमीटर चलकर मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने पर बाँदा जनपद में उनका भव्य

रन फॉर राम यात्रा में शामिल यात्रियो का स्वागत करते विहिप पदाधिकारी।

स्वागत किया गया। इस दौरान विभाग सयोंजक बजरंग दल अजय यादव,सह संयोजक महेन्द्र धुरिया,जिला सह संयोजक बदलेश सिंह,जिला सह प्रचार प्रसार प्रमुख सुजीत कुमार,नगर सह संयोजक हर्ष दासवानी,उमेश चक्रवर्ती, पुष्पेंद्र द्विवेदी,नीलांशु जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages