नवाब टैंक घाट पर भाजपाइयों ने की सफाई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 29, 2025

नवाब टैंक घाट पर भाजपाइयों ने की सफाई

रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर आयोजित हुआ सफाई अभियान

बांदा, के एस दुबे । रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर गुरुवार को नगर पालिका की ओर से नवाब टैंक में विशेष घाट सफाई अभियान चलाया गया। इसमें सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के साथ ही नगर पालिका चेयरमैन और अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। नवाब टैंक के घाटों पर आयोजित सफाई अभियान में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू, अधिशाषी अधिकारी श्रीचन्द्र चौधरी तथा समस्त सम्मानित सभासदगण, वार्ड स्वच्छता समिति के पदाधिकारी एवं पालिका के अधिकारी, कर्मचारियों ने श्रमदान किया गया। नवाब टैंक काफी प्राचीन तालाब है जिसके संरक्षण पर प्रत्येक नागरिक को अपना सहयोग देना चाहिए, कुछ लोग पूजा की सामाग्री व अन्य फूल, माला, पाॅलीथीन को तालाब के पानी में प्रवाहित कर देते है जिससे पानी दूषित होता है। जिसको रोकने के लिये एक जगह चिन्हित कर संगम स्थल के नाम से स्थान नियत करने की कार्यवाही की जाय जिससे सीधे तालाब के पानी में कूड़ा न जाये। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती

नगर पालिका घाट पर झाड़ू लगाते भाजपाई।

पर सदर विधायक ने कहा कि ’’जल के बिना असंभव है कल’’ उन्होंने आगे कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अन्तर्गत घाटों के पुनः उत्थान, रख-रखाव, साफ-सफाई व संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ते हुये लोकमाता के द्वारा समाज को दिये गये आदर्शो पर चलते हुये हम सब कार्य करें। अधिशाषी अधिकारी श्रीचन्द्र द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशन एवं राज्य मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय निकाय के आदेश पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। श्रमदान करने वालों में विधायक प्रतिनिधि श्री रजत सेठ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री अंकित बासू, स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर कुलदीप शुक्ला एवं राहुल जैन,सभी सम्मानित सभासदगण, सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय, सफाई निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक सहित पालिका के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages