भाकियू अराजनैतिक का धरना दूसरे दिन भी जारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 30, 2025

भाकियू अराजनैतिक का धरना दूसरे दिन भी जारी

बिंदकी, फतेहपुर, दिलीप अग्निहोत्री । तहसील क्षेत्र के दरवेशाबाद गांव में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने में विभिन्न समस्याओं का मुद्दा उठाया गया। धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन तहसील अध्यक्ष सुधीर सिंह गौतम उर्फ बबलू सिंह ने 13 सूत्रीय मांगे रखी। भाकियू अराजनैतिक गुट के तहसील अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि अधिकारी सरकार की मंशा के अनुरूप काम नहीं कर रहे हैं। किसानों की समस्याओं को नजरंदाज किया जा रहा है। बिंदकी-कुंवरपुर मार्ग के दरवेशाबाद गांव में चल रहे भाकियू के अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में दूसरे दिन शुक्रवार को मांग किया कि नहरों में जल्द पानी छोड़ा जाए। उपखण्ड अधिकारी निचली गंगा नहर का कार्यालय पारादान कोठी खजुहा में शिफ्ट किया जाए जो अभी जिला मुख्यालय से

दरवेशाबाद गांव में धरना देते भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी।

चल रहा है। गांव-गांव में बनाई जा रही पानी टंकी दो सालों से अधूरी पड़ी है। जिनका कार्य समय से पूरा कराया जाए। अन्ना मवेशियों को गौशाला ले जाया जाए जिससे किसानों की फसल न चौपट हो। टूटी सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग जल्द कराये। पहुर खजुहा मार्ग में निर्माणाधीन नहर पुल को जल्दी पूरा कराया जाए। एक सप्ताह पहले आये आंधी तूफान से ध्वस्त बिजली व्यवस्था को विभाग सही नही कर रहा है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। उसे जल्द सही कराया जाए। पात्रों को आवास, शौचालय एवं राशन दिया जाए। अधिकारियों के न पहुँचने पर भाकियू के कार्यकर्ता आक्रोशित रहे। इस मौके पर सुखीराम, रामबरन सिंह, सुशील शुक्ला, रामाधार, शमशुल हुदा, पुत्तन दुबे आदि रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages