देवेश प्रताप सिंह राठौर
वरिष्ठ पत्रकार
उत्तर प्रदेश, झांसी, 30 मई 2025: राज्य शासन की मंशा के अनुरूप व्यापारियों और उद्यमियों से सीधे संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आज झांसी के झोकनबाग में एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह आयोजन राज्य कर विभाग झांसी के जोनल एडिशनल कमिश्नर श्री धीरेन्द्र प्रताप एवं डिप्टी कमिश्नर श्री अजीत कुमार सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर विनोद मित्रा की उपस्थिति में हुआ। गोष्ठी का आयोजन झोकनबाग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शाम 3:30 बजे *गोपाल दास कैंपस निकट शहीद पार्क के पास किया गया। इस अवसर पर पेंट हार्डवेयर पंप प्लाईवुड सीलिंग ग्लास इंटीरियर डिजाइनर मटेरियल आदि के व्यापारियों ने अधिकारियों के समक्ष विभाग से संबंधित समस्याओं को खुलकर रखा, जिन पर अधिकारियों ने सकारात्मक रूख अपनाते हुए समाधान भी बताए। अधिकारियों ने व्यापारियों को विभागीय नियमों की जानकारी
दी और बताया कि विभाग व्यापारियों की सेवा हेतु सदैव तत्पर है, लेकिन व्यापारियों की भी यह जिम्मेदारी है कि वे समय पर जीएसटी रिटर्न दाखिल करें और विभाग के प्रति जवाबदेह रहें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन व्यापारियों ने अब तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे शीघ्रता से अपना पंजीकरण करवाएं ताकि व्यापारिक गतिविधियां बिना किसी बाधा के संचालित हो सकें। गोष्ठी में झोकनबाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष जयकिशन प्रेमानी द्वारा इनपुट जीएसटी रिटर्न एवं नोटिस पर व्यापारियों की शंका दूर की महामंत्री कैलाश अग्रवाल, संरक्षक मुकेश अग्रवाल , कोषाध्यक्ष अभय जैन , प्यारे लाल, बबलू राय, विजय गुप्ता, शशिकांत अग्रवाल, बंसी प्रेमानी, रोहित अरोड़ा, सुभाष गंज के संरक्षक सुनील अग्रवाल, राकेश निगम अशोक अग्रवाल, लाखन सिंह, साकेन्द्र सिंह, विनय सिंह सहित कई गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में व्यापारी समाज ने इस पहल का स्वागत किया और शासन-प्रशासन को व्यापार हितैषी वातावरण के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में महामंत्री कैलाश अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।


No comments:
Post a Comment