फरियादियों की समस्याएं सुनकर समय से निस्तारण करने पर दिया जोर
थानाध्यक्ष के साथ सार्वजनिक स्थानों पर किया फ्लैग मार्च
बिन्दकी, फतेहपुर, दिलीप अग्निहोत्री । तहसील के अंतर्गत नेशनल हाईवे स्थित कल्यानपुर थाने का पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस स्टेशन के मालखाने, शस्त्रागार, मुंशियाने, अभिलेखागार, कामकाज, रख-रखाव व अन्य जरूरी चीजों की जांच की। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीओ ने कहा कि थाने में शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों से शिष्टतापूर्वक व्यवहार किया जाए। उनकी समस्या सुनकर निर्धारित समयावधि के अन्तर्गत निस्तारण कर न्याय प्रदान कराएं। अपराध में अंकुश लगाने, वांछित अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने, काफी समय से लंबित विवेचनाओ का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश भी दिए। समाधान दिवस, जनसुनवाई पोर्टल, आईजीआरएस की शिकायतों का निर्धारित समयानुसार गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किये जाने का भी निर्देश दिया। उन्होने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही
![]() |
| कल्यानपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च करतीं सीओ प्रगति यादव व अन्य। |
मिली तो सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। अपराध एवं भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति शासन की मंशा पर पूर्णतः पालन करते हुए खरा उतरने की नसीहत दी। निरीक्षण करने के पश्चात पुलिस क्षेत्राधिकारी ने थानाध्यक्ष एवं भारी पुलिस बल के साथ गश्त किया। हाइवे, प्रमुख मार्गा, सार्वजनिक स्थानों, होटलों, शराबखानो, संदिग्ध व्यक्तियो/वाहनों की सघन चेकिंग की और नागरिकों को अमन-चैन, शांति व्यवस्था कायम रखने किसी संदिग्ध व्यक्ति अथवा पड़े लावारिस समान की जानकारी पुलिस को देने, कानून का पालन करने एवं समय-समय पर पुलिस विभाग एवं शासन-प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पूर्णतया पालन करने की अपील की।


No comments:
Post a Comment