डॉ बीके जैन ने भेंट की स्मृति चिन्ह
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । मंगलवार को चित्रकूट की पावन धरा एक अद्वितीय संगम की साक्षी बनी, जब भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता द्विवेदी संग सदगुरु नेत्र चिकित्सालय के सेवाकार्यों के अवलोकन को पधारे। सेवा, समर्पण और श्रम की प्रतिमूर्ति इस संस्थान की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नेत्र चिकित्सा सेवाओं ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया, जिसे उन्होंने खुले मन से सराहा और संस्थान को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। जनरल द्विवेदी ने चिकित्सालय में स्थापित अत्याधुनिक सर्जिकल सिमुलेटर मशीन का विधिवत लोकार्पण किया। यह मशीन नेत्र चिकित्सकों के लिए प्रशिक्षण की दृष्टि से वैश्विक स्तर पर गिनी जाती है, और मोतियाबिंद एवं
![]() |
| जनरल उपेंद्र द्विवेदी को स्मृति चिन्ह भेंट करते डॉ बीके जैन एवं श्रीमती उषा जैन |
विट्रिओरेटिना जैसी जटिल सर्जरी में निपुणता प्राप्त करने हेतु एक मील का पत्थर सिद्ध होगी। इस पावन अवसर पर जनरल द्विवेदी ने गुरुपूजन व दीप प्रज्ज्वलन कर संस्थान के आध्यात्मिक एवं सेवा भावना से ओतप्रोत वातावरण को और भी आलोकित किया। उन्होंने संस्थान के प्रणेता, पद्मश्री से सम्मानित डॉ बीके जैन को उनकी समाजसेवा और नेत्र चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शुभकामनाएँ दी। स्मृति के रूप में ट्रस्टी डॉ बीके जैन एवं श्रीमती उषा जैन ने जनरल द्विवेदी और उनकी धर्मपत्नी को सदगुरु परिवार की ओर से सम्मानपूर्वक स्मृति-चिह्न भेंट किए, और संस्था के प्रति उनके स्नेह एवं समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।


No comments:
Post a Comment