जनसुनवाई में राज्य महिला आयोग सदस्य ने चार मामले निस्तारित किए - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 28, 2025

जनसुनवाई में राज्य महिला आयोग सदस्य ने चार मामले निस्तारित किए

सर्किट हाउस सभागार में आयोजित हुई जनसुनवाई, 21 मामले आए

बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल ने बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई करते हुए महिलाओं की समस्याओं को सुना। 21 मामलों में चार मामलों का मौके पर निस्तारण किया। ससुराल पक्ष से पीड़ित एक महिला की शिकायत पर प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। महिला जनसुनवाई में उन्होंने बाल सेवा योजना के अंतर्गत एक विधवा महिला के बच्चों को लाभ दिलाए जाने तथा उसे विधवा पेंशन दिलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने एक दिव्यांग महिला को दिव्यांग पेंशन दिलाए जाने के निर्देश दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी को दिए।

सर्किट हाउस में जनसुनवाई के दौरान महिला से पूछतांछ करतीं अर्चना पटेल।

इससे पूर्व उन्होंने जिला कारागार का निरीक्षण एवं आंगनबाड़ी केंद्र कनवारा का निरीक्षण किया। उन्होंने कारागार के निरीक्षण में महिला बैरक का निरीक्षण करते हुए पेयजल, शौचालय व खान-पान की सुविधा के संबंध में महिला बंदियों से जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र कनवारा का निरीक्षण करते हुए केंद्र में गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार एवं फलों का वितरण किया व बच्चों का अन्नप्राशन कराया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में लाइट कम पाए जाने पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए। उन्होंने महिला चिकित्सालय में वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण करते हुए महिलाओं को दिए जाने वाले प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी लेते हुए, उन्हें बेहतर प्रशिक्षण दिलाए जाने के साथ उन्हें सशक्त बनाने के लिए रोजगार भी उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। महिला जनसुनवाई में क्षेत्राधिकारी पुलिस, जिला प्रोबेशन अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जय नारायण प्रसाद व जिला पूर्ति अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं महिला थाना प्रभारी सहित अन्य थानों की महिलाओं से संबंधित महिला पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages