एनसीसी कैडेटों ने रैली निकालकर किया जागरूक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 28, 2025

एनसीसी कैडेटों ने रैली निकालकर किया जागरूक

प्राचीन धरोहरों को संजोकर क्षेत्र के विकास का किया आह्वान

बांदा, के एस दुबे । पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज की एनसीसी इकाई ने बुधवार को विकास भी विरासत भी कार्यक्रम के अंतर्गत रैली निकाली गई। यह रैली महाविद्यालय से होते हुए महाराणा प्रताप चौक, राजकीय इंटर कॉलेज, जिला चिकित्सालय से होते हुए महाविद्यालय में समाप्त हुई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य बताते हुए कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट डॉक्टर प्रत्युष मिश्र ने कहा कि हम अपने क्षेत्र का समुचित विकास करते हुए अगर अपनी धरोहरों अर्थात प्राचीन विरासत को संभालते हुए क्षेत्र का विकास करें, तो हम अपनी प्राचीन गरिमा को बनाए रखते हुए अपना

जागरूकता रैली निकालते हुए एनसीसी कैडेट

व अपने क्षेत्र का समुचित विकास भी कर सकते हैं। आगे आने वाली पीढ़ी को हम अपनी प्राचीन सभ्यताओं व्यवस्थाओं आदर्शों व अन्य अनेक संपादित होने वाले योजनाबद्ध कार्यों को के बारे में भी बता सकते हैं, जिससे वह आगे का विकास भी करेंगे। अपनी प्राचीन धरोहरों व आदर्शों को भी अपनाएंगे। इस रैली का मुख्य उद्देश्य हर छोटे बड़े क्षेत्र में प्राचीन दुर्लभ अवशेषों को संजोए रखना है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages