महिला सम्मेलन में अहिल्याबाई जी के जीवन पर डाला प्रकाश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 30, 2025

महिला सम्मेलन में अहिल्याबाई जी के जीवन पर डाला प्रकाश

चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि 

फतेहपुर, मो. शमशाद । पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन भिटौरा ब्लॉक परिसर में किया गया। कार्यक्रम में अहिल्याबाई होलकर के जीवन चरित्र में प्रकाश डाला और वर्तमान में उसकी प्रासंगिकता पर चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने शिरकत की। उन्होने रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश

रानी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजपाई।

डालते हुए उनके बताए गए पद चिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संजना द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार द्विवेदी, मंडल महामंत्री श्रीकांत अवस्थी, विपिन सिंह, सत्यम सिंह, अमित अग्निहोत्री, विकास तिवारी, स्वामी शरण पाल, संटू महाराज भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages