अहिल्याबाई की जयंती पर भाजपा का शंखनाद, लोकमाता को चित्रकूट का नमन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 28, 2025

अहिल्याबाई की जयंती पर भाजपा का शंखनाद, लोकमाता को चित्रकूट का नमन

काशी से केदार तक जिनका उजाला फैला

लोकमाता की ज्योति से जगमगाया चित्रकूट

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरती पर मंगलवार को एक अद्वितीय क्षण रचा गया, जब भाजपा-चित्रकूट की ओर से पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जिला पंचायत सभागार में भव्य संगोष्ठी का हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य जितेन्द्र सिंह सेंगर रहे। कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि जितेन्द्र सिंह सेंगर ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को भारतीय इतिहास की वह उजास बताया, जिसे पूर्ववर्ती सरकारों ने जानबूझकर दबाने का काम किया। कहा कि लोकमाता का जीवन धर्म, नीति और न्याय का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने मुगलों की अराजकता के बीच मंदिरों के जीर्णोद्धार से भारत को सांस्कृतिक रूप से पुनर्जीवित किया और खंड-खंड भारत को अपने कार्यों से सांस्कृतिक एकता की डोर में बांध दिया। देवी अहिल्याबाई न केवल एक कुशल प्रशासक थीं, बल्कि उनका चिंतन आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना आज की मोदी व योगी सरकारों की नीतियों में देखने को

लोकमाता अहिल्याबाई की जयंती पर नमन करते भाजपाई

मिलता है। उन्होंने कहा कि आज भारत में हो रहा आर्थिक विकास, आत्मनिर्भरता का मार्ग और सांस्कृतिक गौरव का पुनर्जागरण दरअसल लोकमाता के विचारों की पुनर्प्रस्तुति है। संगोष्ठी में कर्वी चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी, जिला कार्पोरेट बैंक के चेयरमैन पंकज अग्रवाल, अभियान संयोजक हरिओम करवरिया, भाजपा जिला महामंत्री आलोक पांडेय और जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य लोग इस संगोष्ठी में शामिल हुए। संगोष्ठी का संचालन भाजपा महामंत्री आलोक पांडेय ने किया और अभियान संयोजक हरिओम करवरिया ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिवशंकर सिंह, रवि त्रिपाठी, उज्वल गुप्ता, बलबीर पाल, राजाराम पाल, दशरथ प्रजापति, सुखेन्द्र सिंह, अभिलाष सिंह, सलीम, बद्री पटेल, कमल यादव समेत अन्य मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages