योग को बताया समाधान
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश में राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में किशोरों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए योग एवं सात्विक जीवनशैली को अपनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरों को नशे से दूर रखकर उन्हें एक स्वस्थ और जिम्मेदार नागरिक बनाना था। संस्था प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि हर वर्ष 26 जून को यह दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचाना और समाज में जागरूकता
![]() |
| ग्रामीणों को फल वितरित करतीं समाजसेवी संस्थाएं |
फैलाना है। मुख्य वक्ता योगाचार्य संजय कुमार ने कहा कि नशा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बर्बाद करता है। युवाओं को इससे बाहर निकालने के लिए योग सबसे प्रभावी उपाय है। बताया कि इस वर्ष की थीम बाधाओं को तोड़नाः सभी के लिए रोकथाम, उपचार और पुनःप्राप्ति है, जो सभी वर्गों के लिए समान प्रयासों की बात करती है। योगाचार्य ने किशोरों से सात्विक भोजन, संयमित दिनचर्या और नियमित योगाभ्यास को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में अभिषेक त्रिपाठी, अशोक पटेल, कमल सिंह, शिवम श्रीवास्तव, दीपक शर्मा, अनुराग सिंह सहित संस्था के सभी किशोर मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment