शहरवासियों को मिली हाईटेक अल्ट्रासाउंड जांच सुविधा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 5, 2026

शहरवासियों को मिली हाईटेक अल्ट्रासाउंड जांच सुविधा

जिला पंचायत अध्यक्ष ने फीता काटकर किया शुभारंभ

फतेहपुर, मो शमशाद । शहर के जीटी रोड स्थित सदर अस्पताल के सामने मंगलवार को स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए केयर हेल्थ अल्ट्रासाउंड सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह एवं समाजसेवी पप्पू सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही बेहतर जीवन की आधारशिला है और समय रहते रोगों की पहचान के लिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शहर में इस प्रकार के आधुनिक जांच केंद्रों की स्थापना से आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें सटीक जांच के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज के समय में तकनीकी रूप से सक्षम जांच केंद्र मरीजों के उपचार में

अल्ट्रासाउंड सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ करते जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह।

निर्णायक भूमिका निभाते हैं। ऐसे में केयर हेल्थ अल्ट्रासाउंड सेंटर का शुभारंभ जिले के लिए एक सराहनीय पहल है। सेंटर के प्रबंधक आरिफ ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए बताया कि केंद्र में अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से विभिन्न प्रकार की अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि मरीजों को उच्च गुणवत्ता, सटीक जांच और समयबद्ध रिपोर्ट उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकता होगी, ताकि चिकित्सकों को उपचार में सहूलियत मिल सके। संचालन कर रहे डॉ. अनिरुद्ध तिवारी एवं आसिफ ने बताया कि सेंटर में मरीजों की सुविधा के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई है। यहां प्रशिक्षित स्टाफ की निगरानी में जांच की जाएगी और कम समय में रिपोर्ट उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव, भाजपा नेता राजकुमार मौर्य, सपा नेता वसीम अंसारी एडवोकेट, लकी अंसारी, बसपा नेता असलम शेर खान, एहतराम अहमद एडवोकेट, श्रीराम पटेल एडवोकेट, सुरेश यादव एडवोकेट समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages