11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : प्रतिदिन योग कर रहें निरोग का दिया संदेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 21, 2025

11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : प्रतिदिन योग कर रहें निरोग का दिया संदेश

गांधी मैदान कलेक्ट्रेट में प्रभारी मंत्री समेत जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया योग 

विद्यालयों के साथ-साथ अन्य संस्थानों में भी मनाया गया योग दिवस

फतेहपुर, मो. शमशाद । 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। प्रशासनिक स्तर पर गांधी मैदान कलेक्ट्रेट में योग दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल समेत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व आमजन ने योग कर निरोग रहने का संदेश दिया। इसके अलावा विद्यालयों व अन्य संस्थानों में भी योग दिवस की धूम रही। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी मैदान में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग अजीत सिंह पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुनील कुमार, उपजिलाधिकारी सदर अर्चना अग्निहोत्री, भाजपा जिला महिला मोर्चा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अलग-अलग स्थानों पर आयोजित हुए योग कार्यक्रमों का दृश्य।

जिलाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम, रामप्रताप सिंह गौतम समेत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व भारी संख्या में नागरिकों ने सामूहिक योग किया। मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर योग कार्यक्रम का औपचारिक उदघाटन किया। योग प्रशिक्षकों ने ताड़ासन, वृक्षासन, अर्ध चक्रासन, दंडासन, भद्रासन, वज्र आसन, उत्तान मंडूक आसन, मकरासन, भुजंग आसन, सेतु बंधासन, पवन मुक्तासन, शवासन आदि आसन व प्राणायाम करवाये गए। प्रभारी मंत्री ने योग सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले विजयी प्रतिभागियों व महत्वपूर्ण योगदान देने वाले संस्थानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सभी ने पौध भी रोपित किए। उधर सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज वीआईपी रोड में आयोजित योग दिवस में कानपुर प्रान्त के संगठन मंत्री रजनीश पाठक, एनसीसी कैडेटस् के लेफ्टीनेन्ट कर्नल योगेन्दर चिनवान, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग कार्यवाह ज्ञानेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य नरेन्द्र, योग प्रमुख उदयभान सिंह सेंगर, अनन्त दीक्षित आदि ने शिरकत की। शुभारम्भ माँ सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि योग केवल शरीर को मोड़ने की विधि नहीं है जबकि यह अनुशासन के साथ मन, वचन और कर्म को एकत्र कर अन्तर्मुखी यात्रा पर जाना है, जो भटके हुए जीवन को दिशा देता है और चंचल चित्त को शान्त करता है। इस कार्यक्रम में दो सैकड़ा से अधिक एनसीसी कैडेट्स के अलावा भैया-बहन, आचार्य, अभिभावक आगन्तुक उपस्थित रहे। उधर जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा. अमरीश चन्द्रा के मार्गदर्शन में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालयों व 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय मेवली बुजुर्ग में चिकित्साधिकारियों/कर्मचारियों ने आम जनमानस के साथ मिलकर योगाभ्यास किया। इस मौके पर डा. जय सिंह पटेल, डा. विजय कुमार वर्मा, डा. निहार रंजन वर्मा, डा. सत्या वर्मा, डा. ऋचा श्रीवास्तव, डा. मीनाक्षी सिंह, डा. शिखा सिंह, डा. आयुष पटेल भी मौजूद रहे। इसी तरह देवीगंज स्थित विलेज इंडिया कल्याण संस्थान के संचालित कौशल विकास केन्द्र में प्रातः काल से प्रशिक्षुओं ने योग कर निरोग रहने की प्रक्रिया सीखी। योगाचार्या प्रतिभा त्रिपाठी ने सभी विद्यार्थियों को प्राणायाम, आसन के महत्व को दैनिक जीवन से जोडने की बात कही। जिला महामंत्री युवा मोर्चा प्रसून तिवारी ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला कौशल प्रबंधक विनोद तिवारी ने युवाओं में योग के प्रति बढ़ती जागरूकता की सराहना की। इस अवसर पर मोटीवेशनल स्पीकर श्रेय शुक्ला, राधा तिवारी, महक सिंह, सिद्धार्थ सिंह समेत अन्य तमाम विद्यार्थी मौजूद रहें। वहीं कंपोजिट विद्यालय हाजीपुर गैंग में भी योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। शिक्षकों ने बच्चों के साथ योगाभ्यास किया। इंचार्ज प्राध्यापक महफूज अहमद ने बच्चों को योग का महत्व समझाया। इस मौके पर पंचायत मित्र राधा देवी, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष पवन कुमार के अलावा विद्यालय का स्टाफ भी मौजूद रहा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages