चित्रकूट में एक पेड़ माँ के नाम अभियान 2.0 का आगाज - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 20, 2025

चित्रकूट में एक पेड़ माँ के नाम अभियान 2.0 का आगाज

माँ के नाम पौधा, मंदाकिनी के लिए प्रण

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्र्हारि । मंदाकिनी नदी के जलग्रहण क्षेत्र अंतर्गत रजोला आरक्षित वन में शुक्रवार को एक पेड़ माँ के नाम अभियान 2.0 का शुभारंभ जनभागीदारी के साथ हुआ। दीनदयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन के मार्गदर्शन में, यह वृक्षारोपण अभियान अविरल मंदाकिनी के संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता का प्रतीक बन गया। अभियान को माँ मंदाकिनी स्वच्छता एवं जनजागरण अभियान से जोड़ा गया है, जिससे धार्मिक नगरी चित्रकूट में प्रकृति और संस्कृति का संगम साकार हो सके। अभियान में वन विभाग चित्रकूट ने 25,000 गड्ढे तैयार किए


गए हैं, जिसमें नागरिकों को प्रतिदिन सुबह 6ः30 से 7ः30 बजे तक आकर पौधरोपण करने का आमंत्रण दिया गया है। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता, प्रशासनिक प्रतिनिधि, संस्थान के स्वयंसेवक और स्थानीय जन बड़ी संख्या में शामिल हुए। अभय महाजन ने सभी से अपील की कि वे हर पौधे को अपनी माँ के नाम समर्पित करें और उसे पुत्रवत पालें। यह सिर्फ वृक्षारोपण नहीं, एक जनांदोलन है जिसमें प्रकृति, संस्कृति और जनसहभागिता का समन्वय है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages