कायस्थ महासभा ने जोड़ी ताकत की नई कड़ी, चित्रकूट में नई टीम का ऐलान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 28, 2025

कायस्थ महासभा ने जोड़ी ताकत की नई कड़ी, चित्रकूट में नई टीम का ऐलान

नवजागरण की हुंकार 

शुरू हुआ संगठनात्मक संकल्प

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । एकता, शिक्षा और संगठन के मंत्र को लेकर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश ने बुंदेलखंड में संगठन को नई ऊर्जा देने का संकल्प लिया है। प्रदेश अध्यक्ष आनंद कुमार जौहरी और संयुक्त महामंत्री विपिन जौहरी शुक्रवार को बुंदेलखंड प्रवास के प्रथम चरण में चित्रकूट पहुंचे, जहां सिंचाई विभाग डाकबंगले में कायस्थ समाज की बैठक की गई। बैठक में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे को सर्वसम्मति से प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रतिष्ठित उद्योगपति राजीव श्रीवास्तव को चित्रकूट जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही, राजीव श्रीवास्तव को एक सप्ताह के भीतर जिला कमेटी घोषित करने का निर्देश भी दिया गया। बैठक में यह भी

बैठक में मौजूद कायस्थ समाज के सदस्य

तय किया गया कि कायस्थ समाज के बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग की शुरुआत की जाएगी, जिससे समाज में शिक्षा और अवसरों की पहुंच बढ़े। महासभा अध्यक्ष आनंद जौहरी ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थों के कारण कई फर्जी कमेटियों ने कायस्थों को गुमराह किया। अब वक्त है कि समाज संगठित होकर अपने अधिकार और योगदान का अहसास कराए। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने भावुक होकर कहा कि कायस्थ समाज के लिए हम हमेशा खड़े हैं। हर महीने के अंतिम रविवार को समाज की बैठक होगी। बैठक में महंत रामदास महाराज ने चित्रगुप्त भगवान के दर्शन-चिंतन से सभी को जोड़ा। कार्यक्रम में सुशील श्रीवास्तव, शैलेंद्र निगम, भानु प्रताप, प्रतीक श्रीवास्तव, रविंद्र खरे, समेत अन्य मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages