पंडित जेएन कॉलेज में आयोजित हुई कॉन पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा
बांदा, के एस दुबे । अटल बिहारी बाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित वर्ष 2025 की (कॉमन पैरामेडिकल) प्रवेश परीक्षा गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज में सकुशल संपन्न हुई, जिसमें 133 छात्र-छात्राओं में छह अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। 133 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा में किया प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों का समय सुबह साढ़े आठ बजे से एंट्री की गई। परीक्षा सुबह 11 बजे आरंभ होकर अपराहन 1 बजकर 20 मिनट पर समाप्त हुई। परीक्षा केंद्र में तीन कमरों में 133 बच्चों के बैठने की उचित व्यवस्था की गई थी। केंद्र प्रभारी एवं प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. केएस कुशवाहा ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों की परीक्षा सकुशल संपन्न की गई। डॉ. रमेश कुमार शुक्ला सहायक केंद्र अध्यक्ष, डॉ. संदीप सिंह मुख्य कक्ष निरीक्षक डॉ. मनोज कुमार अस्थाना,
![]() |
| केंद्र में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की तलाशी लेतीं शिक्षिका। |
अतिरिक्त कक्ष निरीक्षक डॉ. सर्वेश निगम व अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय केंद्र से आए हुए डॉ. अभिषेक कुमार एवं राहुल पवार की देखरेख में परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया। परीक्षा केंद्र मे बच्चों को गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए ठंडा शीतल जल की व्यवस्था कराई गई। सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के सहयोग से सभी कक्षाओं में बच्चों को समय-समय पर शीतल जल उपलब्ध कराया गया ताकि बच्चों का समय खराब ना हो और उनको अपने स्थान पर जल मिल सके। विद्युत व्यवस्था में जनरेटर की व्यवस्था की गई ताकि लाइट के आवागमन से किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न हो सके। पुलिस प्रशासन केंद्र में मौजूद रहा एवं पूरे समय स्टाफ के साथ मौजूद रहीं।


No comments:
Post a Comment