मोदी सरकार जन आधारित और पारदर्शी शासन का प्रतीक : राज्यमंत्री - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 19, 2025

मोदी सरकार जन आधारित और पारदर्शी शासन का प्रतीक : राज्यमंत्री

सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ आयोजन

बांदा, के एस दुबे । मोदी सरकार के सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत के अमृतकाल में लोक कल्याणकारी योजनाओं, देश में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय , विश्व पटल पर एक मुखर राष्ट्र के रूप में उभरते नये भारत की उपलवधियों पर आधारित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री इलेक्ट्रोनिक तथा सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग अजीत सिंह पाल जी ने कहा कि 11 साल के निरंतर जारी सफर को एक भाषण में या एक प्रेस कांन्फ्रेंस में समेटना उतना ही मुश्किल है, जैसे पूरी जिंदगी को कुछ पन्नों में समेटना। मोदी के नेतृत्व में अब सरकार का मतलब रेस्पनसिक गवर्नमेंट, आकांटेबिल गवर्नमेंट, इफार्म परफार्म एन्ड ट्रांसफार्म वाली

प्रेस वार्ता में मौजूद राज्यमंत्री, पूर्व सांसद, विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष व नरैनी विधायक।

सरकार है। नरेन्द्र मोदी सरकार जन आधारित और पारदर्शी शासन कि प्रतीक है जिसने बीते 11 वर्षों में भविष्य दृष्टि से आत्मनिर्भर भारत की मनबूत नींव रखी है। यही कारण है कि विकसित भारत और अमृतकाल को हम जमीन पर उतरते हुए देख रहें हैं। राष्ट्र हित में मोदी सरकार ने हमेशा ही साहसिक और ऐतिहासिक फैसले लिए हैंl अनुच्छेद 370 को हटाना , तीन तलाक को ख़त्म करना, नया वक्फ कानून और सीए लागू करना तथा विधाई निकयों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण इसके उदाहरण है। पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल ने कहा कि ज़ब से
प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता

देश में मोदी सरकार बनी है तब से घोटालों का अँधेरा दूर हुआ है और सुशासन का प्रकाश फ़ैल रहा है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि पहले भ्रष्टाचार व तुष्टिकरण की बात होती थीं लेकिन अब विकास व नवाचार कि बातें हो रही हैं। प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, कार्यक्रम संयोजक उत्तम सक्सेना आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages