डंपरों की भिड़ंत में चालक खलासी घायल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 19, 2025

डंपरों की भिड़ंत में चालक खलासी घायल

खलासी की हालत गंभीर, कानपुर रेफर 

बिंदकी, फतेहपुर, दिलीप अग्निहोत्री । दो डंपर में आमने-सामने तेज टक्कर हो गई जिसके चलते एक डंपर का चालक खलासी घायल हो गए जिनका इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने खलासी की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद हैलट अस्पताल कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोनिहा-ललौली मार्ग में रावतपुर नहर पुल के समीप गुरुवार की सुबह लगभग पांच बजे दो डंपर में आमने-सामने तेज टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक डंपर का चालक सुजीत कुमार 35 वर्ष पुत्र रंगीलाल तथा खलासी रितेश 24 वर्ष पुत्र अवधेश दोनों निवासी वरुण बाजार अयोध्या जनपद अयोध्या गंभीर घायल

भिड़ंत के बाद क्षतिग्रस्त डंपर।

हो गए। घायलों में खलासी रितेश की हालत गंभीर थी। दोनों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने डंपर के खलासी रितेश की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद हैलट अस्पताल कानपुर के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि जिस खाली डंपर के चालक खलासी घायल हुए हैं वह अयोध्या से बिंदकी होते हुए ललौली कस्बा की ओर जा रहे थे। जबकि सामने से आ रहा डंपर मोरंग लाद कर बिंदकी की ओर आ रहा था। दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages