तेज रफ्तार ट्रक ने छीना इकलौते कमाने वाले बेटे का जीवन
दो अन्य घायल
चित्रकूट (मऊ), सुखेन्द्र अग्रहरि । चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र स्थित जोरवारा टोल प्लाजा पर सोमवार रात करीब 11 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें सीमेंट से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने टोल बूथ को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में टोल बूथ के बाहर खड़े 22 वर्षीय शिवम शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य कर्मचारी- प्रभात शुक्ला (35) और पंकज पांडेय (35)-घायल हो गए। प्रभात शुक्ला को गंभीर चोटें आईं और उन्हें जिला अस्पताल चित्रकूट रेफर किया गया है, वहीं पंकज को मामूली चोटों के बाद प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई।
![]() |
| टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त टोल प्लाजा |
सीमेंट लदा ट्रक (यूपी 70 ईटी 4864) मऊ की ओर से आ रहा था और टक्कर के तुरंत बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक शिवम शुक्ला अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था, उसके परिवार में दो बहनें और माता-पिता हैं, जो अब गहरे सदमे में हैं। परिजनों ने मऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी दुर्विजय सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिवार की शिकायत पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।


No comments:
Post a Comment