सीडीओ ने की अंतर्विभागीय समन्वय समिति की द्वितीय बैठक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 28, 2025

सीडीओ ने की अंतर्विभागीय समन्वय समिति की द्वितीय बैठक

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के दिए निर्देश

शहर के साथ-साथ प्रत्येक ग्राम में प्रतिदिन साफ-सफाई कराने की हिदायत

फतेहपुर, मो. शमशाद । विशेष संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक एवं डायरिया रोको अभियान को लेकर अंतर्विभागीय समन्वय समिति की द्वितीय बैठक कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 से 30 जुलाई तक संचालित किया जाएगा। संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए बनाए गए माइक्रोप्लान के अनुसार संबंधित विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय बनाते हुए अपने दायित्वों को जिम्मेदारी से निभाते हुए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाए। जानकारी नहीं देने पर सभी स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, डायरिया आदि संचारी रोगों से जुडे़

अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक में भाग लेते सीडीओ व अन्य।

मामलों की आशंका को देखते हुए जनपद में अन्तर्विभागीय समन्वय से युद्धस्तर पर कार्य कर अभियान को सफल बनाया जाये। विकास खंड स्तर के अधिकारियों का वॉट्सएप ग्रुप बना ले और उसमें माइक्रोप्लान के अनुसार किए किए गए कार्यों/गतिविधियों को वॉट्सएप ग्रुप में शेयर करें। अभियान की निगरानी संवेदनशीलता के साथ की जाये। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों में उपलब्ध फॉगिंग मशीन की सूची स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों को दे दें। जिला पंचायत राज अधिकारी/अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत को निर्देशों दिए कि सैनिटाइजेशन, फॉगिंग, एंटीलार्वा का छिड़काव, नालियों की साफ सफाई, झाड़ियों का कटान आदि का विशेष ध्यान दे।उन्होंने संबंधित विभागों से संचारी रोगों के नियंत्रण व रोकथाम के सम्बन्ध में किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 इश्तियाक, डीपीएम, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित सम्बंधित उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages