राष्ट्रभक्त दानवीर भामाशाह की जयंती मनाएगा वैश्य समाज - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, June 22, 2025

राष्ट्रभक्त दानवीर भामाशाह की जयंती मनाएगा वैश्य समाज

जनपद से काफी संख्या में पदाधिकारी जाएंगे दिल्ली, बैठक में लिया निर्णय

फतेहपुर, मो. शमशाद । अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक कृष्णा लाज में आहुत की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए परिषद के जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रभक्त दानवीर भामाशाह जी का जीवन दानपुरुष के रूप में जाना जाता है। उन्होंने महाराणा प्रताप जी को अपनी पूरी संपत्ति राष्ट्रहित में समर्पित कर दिया था। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद कुमार गुप्त ने कहा कि राष्टभक्त दानवीर भामाशाह जी की 478 वीं जयंती समारोह 28 जून को धूमधाम के साथ मनायी जायेगी। मुख्य आयोजन दिल्ली में प्यारेलाल भवन में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 सुमंत गुप्ता के सानिध्य में धूमधाम से मनाया जायेगा। विशिष्ट अतिथि

बैठक को संबोधित करते युवा इकाई के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शरन सिंपल।

के रूप में उपस्थित परिषद के युवा इकाई के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने कहा कि समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित दिल्ली प्रदेश के वैश्य विधायक एवं मंत्री उपस्थित रहेंगे। जिला संरक्षक संजय गुप्ता ने कहा कि समारोह में जनपद से काफी संख्या में दिल्ली जाकर वैश्य शक्ति का प्रदर्शन करेंगें। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिम्पल, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, रामस्वरूप गुप्त, संजीव गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्त, उमेश अग्रहरि, मनीष गुप्ता, आशीष अग्रहरि, सत्येंद्र गुप्ता, विनोद मोदनवाल, अमित गुप्ता, गुड्डू मोदनवाल, सतीश साहू, यश गुप्ता आदि रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages