बांदा, के एस दुबे । ब्लॉक बिसंडा की ग्राम पंचायत लौली टीकामऊ में नमामि गंगे परियोजना के तहत हर-घर जल योजना में जमकर लापरवाही की गई है। इस मामले की शिकायत बिसंडा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य कमलेश साहू ने गुरुवार को जिलाधिकारी से करते हुए कार्रवाई की मांग की। जिला पंचायत सदस्य ने जिलाधिकारी को बताया कि गांव में बिछाई गई पाइप लाइन में जगह-जगह लीकेज है। खोदी गई सड़कों की अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है।
![]() |
| जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते जिला पंचायत सदस्य। |
गांव में गया प्रसाद यादव के घर से पानी टंकी तक और कालका माता मंदिर से नई टंकी तक की सड़क खोदाई के बाद मरम्मत नहीं कराई गई। गांव निवासी बिहारी, जालिम खां, पन्नालाल द्विवेदी, बबलू यादव, रामेश्वर यादव, बद्री यादव, राजा चंदेल समेत ग्रामीणों के घरों के पास लीकेज की समस्या है।रामभवन यादव के मकान से राम सिंह के मकान तक कई स्थानों पर पाइप लीकेज हैं। आम रास्तों पर जलभराव की स्थिति है। नलों में टोटियां न होने से पेयजल बर्बाद हो रहा है। जिलाधिकारी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।


No comments:
Post a Comment