तहसील अधिवक्ता संघ अध्यक्ष बने कमलेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 19, 2025

तहसील अधिवक्ता संघ अध्यक्ष बने कमलेश

चुनाव के दौरान मची रही गहमागहमी, समर्थकों ने फूलमालाओं से लादा

नरैनी, के एस दुबे । तहसील सभागार में निर्वाचन अधिकारी के देखरेख में अधिवक्ता संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ।अध्यक्ष पद पर एक मत अधिक पाकर कमलेश द्विवेदी विजई घोषित हुए। गुरुवार के दिन अधिवक्ता हाल में सभी पदों निर्वाचन सम्पन्न हुआ।साथ ही कुछ पदों पर निर्विरोध घोषित कर दिए गए।अध्यक्ष पद में दो प्रत्याशी मैदान में थे।कड़े मुकाबले के बाद अपने प्रतिद्विंदी प्रत्याशी बाला प्रसाद से एक मत अधिक पाकर अधिवक्ता कमलेश द्विवेदी विजई घोषित किए गए।इसी प्रकार महासचिव पद पर राजकुमार द्विवेदी कुल 42 मत मिले और उनके प्रतिद्विंदी अजय वर्मा को 29मत प्राप्त हुए।जिसमें 13 मत अधिक पाकर राजकुमार द्विवेदी विजई घोषित किए गए।इसी प्रकार से कोषाध्यक्ष

विजेता पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत करते अधिवक्ता

पद में बलराम राजपूत कुल 41 मत प्राप्त हुए और प्रतिद्वंदी प्रत्याशी विनोद पांडे को 30 मत मिले। 11 मत अधिक पाकर बलराम राजपूत विजय घोषित किए गए।शेष अन्य पदों पर जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमाकांत चतुर्वेदी कनिष्ठ उपाध्यक्ष सीताराम पटेल, संयुक्त सचिव प्रशाशन सौरभ पाठक, पुस्तकालय में कपिल तिवारी,प्रकाशन में रामेश्वर यादव, कार्यकरणी सदस्य पद में राजकुमार त्रिपाठी सहित सभी निर्विरोध रूप से चुने गए।निर्वाचन अधिकारी कमलकांत द्विवेदी सहायक प्रदीप साहू , इल्दर्श कमेटी चेयरमेन बद्री वर्मा के देखरेख में अधिवक्ता संघ की चुनाव प्रकिया संपन्न हुई।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages