मऊ/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सजग दिखाई दे रहा है। इसी सिलसिले में सोमवार को मऊ थाना परिसर में सीओ यामीन अहमद और एसडीएम सौरभ यादव की अध्यक्षता में पीस कमेटी की एक अहम बैठक की गई। बैठक में क्षेत्र के ताजियादारों, पीस कमेटी के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। सीओ यामीन अहमद ने सभी से त्योहार को आपसी सौहार्द एवं परंपरा के अनुसार मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी। ताजिया सिर्फ उन्हीं रास्तों से निकाले जाएंगे जिन्हें प्रशासन द्वारा पूर्व से चिन्हित किया गया है। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अगर
![]() |
| पीस कमेटी की बैठक में मौजूद अधिकारीगण |
किसी ने माहौल बिगाड़ने या अफवाह फैलाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मऊ एसडीएम सौरभ यादव ने भी लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शासन की मंशा साफ हैकृहर कीमत पर त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है। बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर अंजनी कुमार सिंह, कस्बा इंचार्ज बीएन सिंह के साथ-साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से आए ताजियादार और संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment