चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान में कोतवाली कर्वी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी उपेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में सीतापुर चौकी प्रभारी दारोगा अनिल कुमार गुप्ता की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी पुत्र स्व राधेश्याम
![]() |
| पुलिस गिरफ्त में आरोपी |
त्रिपाठी निवासी अहमदगंज कोतवाली कर्वी के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर एवं 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं। आरोपी के विरुद्ध धारा आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कोतवाली कर्वी में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी सीतापुर दारोगा अनिल कुमार गुप्ता, सिपाही अनुज, आशीष सिंह एवं रविन्द्र राठौर शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता की सराहना की है।


No comments:
Post a Comment