जेडीयू ने शुरू किया धरना प्रदर्शन, महिला सपा अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, June 22, 2025

जेडीयू ने शुरू किया धरना प्रदर्शन, महिला सपा अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग

जेडीयू प्रदेश उपाध्यक्ष के दिवंगत पिता की तस्वीर पर अमर्यादित टिप्पणी का आरोप

बांदा, के एस दुबे । जनता दल युनाइटेड प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी पटेल ने पदाधिकारियों के साथ रविवार को अशोक स्तंभ के नीचे धरना शुरू कर दिया। उन्होंने सपा जिला महिला अध्यक्ष पर उनके दिवंगत पिता की तस्वीर पर अमर्यादित टिप्पणी करने और बिहार सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक की तस्वीरों को झूठे दावों के साथ तोड़मरोड़ कर प्रसारित करने आदि आरोप लगाए हैं। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। जदयू महिला प्रकोष्ठ की नगर अध्यक्ष पिंकी प्रजापति के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन रविवार को शुरू किया गया। सपा महिला अध्यक्ष पर आरोप लगाया है कि उन्होंने जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल के दिवंगत पिता की तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल कर उसके साथ अपमानजनक टिप्पणियां कीं। साथ ही बिहार सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक की तस्वीरों को झूठे दावों के साथ

अशोक स्तंभ के नीचे धरने पर बैठे जदयू पदाधिकारी।

तोड़-मरोड़ कर प्रसारित किया। जदयू ने स्पष्ट किया कि जिस बैग को आरोपित पैसे का लेन-देन’ बता रही हैं, वह एक शिष्टाचार के तहत दिया गया सम्मान चिन्ह था, जिसमें सरकारी डायरी, पेन और फाइलें थीं। झूठे प्रचार के माध्यम से न केवल महिला नेता के आत्मसम्मान को ठेस पहुँचाई गई, बल्कि बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्रीगणों की छवि को भी दागदार करने की साजिश की गई। शनिवार को इस संबंध में जनता दल युनाइटेड ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए रिपोर्ट दर्ज कराए जाने और कार्रवाई किए जाने की मांग की है। जदयू नेत्री पिंकी प्रजापति ने कहा कि न्याय न मिलने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान ज्योति मौर्य, गरिमा सिंह पटेल, प्रभा देवी, रजनी देवी, मंजू देवी, शिव सागर पटेल, श्रीराम प्रजापति, उमाकांत सविता, बिहारी लाल, भुवनेश्वर तिवारी, शैलेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह, अरविंद गुप्ता, सद्दाम हुसैन, संतोष कुमार, भगवान दिन, प्रेम शंकर गुप्ता, सौरभ बॉबी दास, रामकिशोर, बृजेश सिंह , जानकी देवी ,अखिलेश यादव और स्वयं शालिनी सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages