बेटी विवाह शगुन योजना के तहत किया भौतिक सत्यापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, February 5, 2026

बेटी विवाह शगुन योजना के तहत किया भौतिक सत्यापन

फास्ट रिलीफ चैरिटेबल संस्था की पहल की हो रही सराहना

फतेहपुर, मो शमशाद । फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम द्वारा संचालित बेटी विवाह शगुन योजना के अंतर्गत जनपद में जिला टीम द्वारा पात्र लाभार्थी के यहां स्थलीय एवं भौतिक सत्यापन की कार्यवाही संपन्न की गई। इस दौरान टीम ने लाभार्थी परिवार से मुलाकात कर विवाह योग्य पुत्री से संबंधित समस्त आवश्यक जानकारियां प्राप्त कीं तथा योजना की पात्रता शर्तों के अनुरूप जांच प्रक्रिया पूरी की। जिला टीम अरबपुर निवासी मोहम्मद राशिद के आवास पर पहुंची। जहां आवश्यक दस्तावेजों का अवलोकन कर सत्यापन किया। संस्था की ओर से बताया गया कि योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली सहायता राशि पात्र लाभार्थियों तक पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ पहुंचाने के

योजना के तहत परिवार का भौतिक सत्यापन करती संस्था की टीम।

उद्देश्य से यह प्रक्रिया अपनाई जाती है। फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम ने बताया कि संस्था समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग प्रदान करने हेतु निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही है। सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत पात्र लाभार्थी को योजना के अंतर्गत निर्धारित सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, जिला महामंत्री रश्मि अवस्थी, कोषाध्यक्ष प्रवर अवस्थी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शरद दीक्षित, लीगल एडवाइजर शाश्वत गर्ग, नफीस अहमद, सिद्धार्थ दुबे सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिला टीम ने आमजन को योजना की विस्तृत जानकारी दी। अधिक से अधिक पात्र परिवारों से योजना का लाभ उठाने की अपील की।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages