विश्व कैंसर दिवस पर निकली जागरूकता रैली - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, February 5, 2026

विश्व कैंसर दिवस पर निकली जागरूकता रैली

मां रामरती मेमोरियल नर्सिंग कालेज की पहल 

फतेहपुर, मो शमशाद । विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर माँ रामरती मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज द्वारा जन-जागरूकता के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। कॉलेज के चेयरमैन डॉ. अशोक पटेल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली श्री रामसनेही मेमोरियल हॉस्पिटल से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला चिकित्सालय पर जाकर संपन्न हुई। रैली में नर्सिंग छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। हाथों में तख्तियाँ लिए प्रतिभागी कैंसर से डरना नहीं, डटकर लड़ना है और कैंसर को हराना है,

जागरूकता रैली निकालतीं मां रामरती मेमोरियल नर्सिंग कालेज की छात्राएं।

सभी को समझाना है जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे थे। इस अवसर पर डॉ. अशोक पटेल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता ही बचाव का सबसे सशक्त माध्यम है। सही समय पर जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इस बीमारी पर विजय पाई जा सकती है कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों को कैंसर से बचाव और स्वस्थ जीवन जीने की शपथ भी दिलाई गई। रैली के पश्चात कॉलेज सभागार में भाषण, कविता और नुक्कड़ नाटक जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। इन प्रस्तुतियों ने प्रभावी ढंग से संदेश दिया कि सकारात्मक सोच और समय पर उपचार से इस गंभीर बीमारी को मात दी जा सकती है। इस दौरान डायरेक्टर श्रीमती प्रियंका सिंह, प्रिंसिपल विशाल सिंह व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages