हाइटेंशन तार से निकली चिंगारी, 150 बीघे गेहूं की फसल राख - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 13, 2026

हाइटेंशन तार से निकली चिंगारी, 150 बीघे गेहूं की फसल राख

खागा, फतेहपुर,  मो शमशाद । कोतवाली क्षेत्र के पुराइन गांव में शुक्रवार को हाइटेंशन बिजली तार से निकली चिंगारी के कारण भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 150 बीघे गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से गांव के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खेतों के ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन बिजली तार से अचानक चिंगारी निकली, जो सूखी फसल पर गिरते ही आग में बदल गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और आसपास के कई खेत इसकी चपेट में आ गए। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब

चिंगारी से खाक हुई गेहंू की फसल का दृश्य। 

तक लगभग 150 बीघे गेहूं की फसल पूरी तरह जल चुकी थी। आग से गांव निवासी किसान राधे, राधे चैरसिया, खुन्नू चैहान सहित करीब एक दर्जन किसानों की फसल नष्ट हो गई। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल पककर तैयार थी और जल्द ही कटाई होने वाली थी, लेकिन आग लगने से उनकी सालभर की मेहनत पर पानी फिर गया। घटना की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग के कर्मी उमेश पाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी। किसानों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि उन्हें हुए नुकसान की भरपाई हो सके। भाजपा नेता एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य धनंजय सिंह ने बताया कि किसानों की फसल का सही मुआवजा नहीं मिला तो सीएम तक शिकायत की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages