वृद्धाश्रम में समिति के सहयोग से लगा स्वास्थ्य शिविर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 13, 2026

वृद्धाश्रम में समिति के सहयोग से लगा स्वास्थ्य शिविर

73 बुजुर्गों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

फतेहपुर,  मो शमशाद । अटल वयो अभ्युदय योजना और समाज विभाग कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा युवा विकास समिति के तत्वाधान में वृद्धाश्रम में निःशुल्क समग्र कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। मेडिकल कैंप मे बुजुर्गों का स्वास्थ्य जांच, बीपी/शुगर स्क्रीन, और मुफ्त दवाइयाँ दी गई। विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा हृदय रोग, गठिया, डायबिटीज और सामान्य बीमारियों की जांच कर उचित परामर्श दिया गया। 

वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाते वृद्धजन।

चिकित्सकीय परामर्श देते हुए आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर अफाउल्लाह ने बुजुर्गों को नियमित रूप से हल्का-फुल्का व्यायाम करने, प्रतिदिन टहलने तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि संतुलित दिनचर्या और सावधानी से स्वास्थ्य बेहतर रखा जा सकता है। निःशुल्क दवा एवं परामर्श प्राप्त कर वृद्धजन संतुष्ट एवं प्रसन्न दिखाई दिए। इस दौरान आश्रम संचालिका अशोक यादव, युवा विकास समिति संगठन अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, कंचन, श्याम बाबू तिवारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages