चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । रानीपुर टाइगर रिजर्वध्वन प्रभाग चित्रकूट में मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए वन विभाग ने बंदरों के आतंक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। जिलाधिकारी और प्रभागीय वनाधिकारी के मार्गदर्शन में रैपुरा रेंज के अंतर्गत यह कार्रवाई तेज की गई। रेंजर अपूर्व श्रीवास्तव की अनुमति पर वन अनुभाग प्रभारी वन दरोगा रामऔतार और ग्राम उडकीमाफी के प्रधान विनोद के सहयोग से चलाए गए अभियान में दो दिनों में कुल 77 बंदरों को सुरक्षित पकड़ा गया। विभागीय जानकारी के अनुसार 9 मार्च को 62 और 10 मार्च को 15 बंदरों को
![]() |
| पिंजरे में कैद बंदर व साथ में पकडने वाली टीम |
पकड़कर सभी को आवश्यक सावधानियों के साथ सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। पिछले कई महीनों से क्षेत्र के ग्रामीण बंदरों के उत्पात से परेशान थे, जिससे खेती और घरों को नुकसान हो रहा था। वन विभाग ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।


No comments:
Post a Comment