डीएम का इंतजार, पहुंचे सीडीओ- निरीक्षण में खुलीं ब्लॉक की व्यवस्थाओं की परतें’ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, March 10, 2026

डीएम का इंतजार, पहुंचे सीडीओ- निरीक्षण में खुलीं ब्लॉक की व्यवस्थाओं की परतें’

आकांक्षी ब्लॉक रामनगर की हकीकत 

आकांक्षी ब्लॉक का हाल बेहाल

रामनगर/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । मंगलवार को आकांक्षी ब्लॉक रामनगर में उस समय हलचल तेज हो गई जब मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल औचक निरीक्षण के लिए अचानक ब्लॉक मुख्यालय पहुंच गए। चर्चा थी कि जिले के डीएम का दौरा होना है, लेकिन मौके पर सीडीओ के पहुंचते ही अधिकारियों और कर्मचारियों में सक्रियता बढ़ गई। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक परिसर की अव्यवस्थाएं भी खुलकर सामने आईं। सीडीओ ने परिसर में बने शौचालय के टूटे दरवाजे को तुरंत बदलवाने और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश बीडीओ को दिए। इसके बाद उन्होंने परिसर स्थित पशु चिकित्सालय के स्टोर रूम और वेटनरी कक्ष का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य अंकुर चौधरी ने नेशनल हाईवे से ब्लॉक मुख्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को


औचक निरीक्षण में मौजूद सीडीओ


जोड़ने वाली जर्जर सड़क के निर्माण की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा और खराब सड़क से आम लोगों को हो रही परेशानियों की जानकारी दी। वहीं समाजसेवी ब्रजेश पांडेय ने ब्लॉक मुख्यालय में पेयजल की गंभीर समस्या उठाते हुए बताया कि रोजाना दर्जनों फरियादी अपनी समस्याएं लेकर यहां पहुंचते हैं, लेकिन पानी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। बिजली न होने पर स्थिति और भी गंभीर हो जाती है और लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता है। सीडीओ ने बीडीओ से विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी लेते हुए नीति आयोग के आकांक्षी मानकों के अनुरूप ब्लॉक में बेहतर विकास कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages