नरैनी कोतवाली पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर किया चोरी का खुलासा
बुधवार को थाना नरैनी क्षेत्र के बरसडा मानपुर में घर का ताला तोड़कर की थी चोरी
बांदा, के एस दुबे । चौबीस घंटे के अंदर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा कर दिया। अभियुक्त को चोरी के जेवरात व नगदी समेत गिरफ्तार कर लिया गया। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को थाना नरैनी पुलिस टीम द्वारा थाना नरैनी क्षेत्रान्तर्गत बरसडामानपुर में घर का ताला तोड़कर हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दिया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब हो कि थाना नरैना क्षेत्र के बरसडा मानपुर में पप्पू पुत्र रामसेवक के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा सोने के जेवरात चोरी करने की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना नरैनी में अभियोग पंजीकृत किया गया कर अभियुक्त की पहचान व गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया था। इसी क्रम में थाना नरैनी पुलिस टीम द्वारा
![]() |
| पुलिस गिरफ्त में अभियुक्त। |
सीसीटीवी कैमरों, वैज्ञानिक व तकनिकी साक्ष्यों का प्रयोग कर अभियुक्तों की पहचान करते हुए मुखबिर की सूचना पर 24 घंटे के अन्दर लहुटेरा के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि 11 मार्च को थाना नरैनी क्षेत्रान्तर्गत बरसडा मानपुर में घर का ताला तोड़कर चोरी की, थाना अतर्रा क्षेत्र मोहल्ला राजनगर प्रहलाद सिंह के पुरवा में चोरी की और चार अप्रैल 2025 को थाना अतर्रा क्षेत्र बजरंग नगर कस्बे में चोरी की घटना को अंजाम दिया था, जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के जेवरात व नकद तीन हजार रुपए बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पुलिस ने मोसम्मी शफीक पुत्र भूरा निवासी लहुरेटा थाना नरैनी बताया है। पुलिस टीम में नरैनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संदीप तिवारी, चौकी प्रभारी करतल सूबेदार बिंद, कांस्टेबल रूपेंद्र सिंह, अनुज यादव शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment