शेख चिल्ली की कहानी से मिली सीख, सम्प्रेक्षण गृह में न्यायिक टीम का संवेदनशील संवाद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, March 10, 2026

शेख चिल्ली की कहानी से मिली सीख, सम्प्रेक्षण गृह में न्यायिक टीम का संवेदनशील संवाद

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट शेषमणि शुक्ला के निर्देशन में मंगलवार को राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का औचक निरीक्षण कर वहां रह रहे बाल अपचारियों से संवाद किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इला चौधरी ने बच्चों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी के पास अधिवक्ता उपलब्ध नहीं है तो प्राधिकरण के माध्यम से मुफ्त वकील उपलब्ध कराया जाएगा। निरीक्षण के बाद बाल

सम्प्रेक्षण गृह में मौजूद न्यायिक टीम

अपचारियों के बीच एक अनोखा कहानी सत्र आयोजित हुआ, जिसमें शेख चिल्ली की हास्य कथा सहित कई प्रेरक प्रसंग सुनाए गए। कहानियों के माध्यम से बच्चों को अपनी गलतियों से सीख लेने, बुरी संगत से दूर रहने और शिक्षा को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम में किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट विदिषा भूषण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages