मामा-भांजे की जोड़ी निकली बकरी चोर, तीन चोरी की वारदातों का खुलासा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, March 10, 2026

मामा-भांजे की जोड़ी निकली बकरी चोर, तीन चोरी की वारदातों का खुलासा

सात बकरियों समेत दो आरोपी गिरफ्तार 

मारकुण्डी पुलिस की बड़ी सफलता 

मानिकपुर/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । तहसील के मारकुण्डी पुलिस ने बकरी चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से सात बकरियां और पांच हजार रुपये बरामद किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक मारकुण्डी के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जगन्नाथपुरम क्षेत्र में हुई बकरी चोरी से जुड़े कुछ लोग बकरियों को लेकर मझगवां-सतना मार्ग की ओर जाने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने 9 मार्च की रात मझगवां रोड स्थित मंडी भवन के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अबरान उर्फ बिगो खान (20) निवासी

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

बरगढ़ मंडी के पीछे थाना बरगढ़ तथा धानी उर्फ मुखबल खान (18) निवासी बरगढ़ मंडी के पीछे हाल पता कंधरा बताया। पुलिस ने बरामद बकरियों की पहचान संबंधित वादी पक्ष से कराई, जिसमें उन्हें चोरी की बकरियां बताया गया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों से बकरी चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात भी स्वीकार की है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में दारोगा अरविंद कुमार सिंह, रमेश सिंह, आरक्षी लालू यादव, आरक्षी मंगला प्रसाद और अमित तिवारी शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages