कृषि अधिष्ठाता ने स्वयं सेवकों से कहा कि समाज सेवा एवं ग्रामीण विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, March 14, 2026

कृषि अधिष्ठाता ने स्वयं सेवकों से कहा कि समाज सेवा एवं ग्रामीण विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

कानपुर,  प्रदीप शर्मा -  चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान विभाग में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट–3 के सात दिवसीय कार्यक्रम का द्वितीय दिवस आयोजित किया गया। इस अवसर पर वानिकी एवं कृषि संकाय के अधिष्ठाता डॉ.कौशल कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए समाज सेवा तथा ग्रामीण विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ संघमित्रा


महापात्र के नेतृत्व में आयोजित इस द्वितीय दिवस की शुरुआत योगाभ्यास से की गई। कार्यक्रम के दौरान रक्तदान के महत्व, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास तथा वहाँ स्वच्छता बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages