प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए प्रदर्शनी एवं ट्रेड फेयर-2026 का हुआ समापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, March 14, 2026

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए प्रदर्शनी एवं ट्रेड फेयर-2026 का हुआ समापन

कानपुर, प्रदीप शर्मा - भारत सरकार, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, एमएसएमई-विकास कार्यालय, कानपुर द्वारा अपने कार्यालय परिसर में 12 और 13 मार्च को आयोजित दो दिवसीय प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए प्रदर्शनी एवं ट्रेड फेयर-2026 के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि मेसर्स जेट निटवियर्स प्रा.लि.कानपुर के मैनेजिंग डायरेक्टर बलराम नरूला ने पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को बाजार से जोड़ने एवं डिजिटल इण्डिया का भाग बनने का आह्वान किया। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभाग के निदेशक विष्णु कुमार वर्मा ने पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को आगे बढ़ने एवं पारम्परिक व्यवसाय को सुदृढ़ करने के लिए बाजार से जोड़ने एवं डिजिटल लेन-देन पर जोर दिया। कार्यक्रम के अन्त में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित एवं उत्साहित किया गया।  कार्यक्रम में उपनिदेशक एस.के.पाण्डेय, सहायक निदेशक अमित बाजपेयी,  आलोक श्रीवास्तव, के.पी.शील एवं सोनिका रस्तोगी मौजूद रही।कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक अविनाश कुमार अपूर्व एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक निदेशक नीरज कुमार  द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages