बांदा, के एस दुबे । थाना नरैनी पुलिस द्वारा ट्रक की बैटरी चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की बैटरी भी पुलिस ने बरामद कर ली है। गौरतलब हो कि नरैनी के रहने वाले त्रिभुवन सिंह पुत्र बद्री सिंह द्वारा 12 मार्च को थाना नरैनी पर सूचना दी कि कल रात को अज्ञात लोगों द्वारा उसके ट्रक की बैटरी चोरी कर ली गई है। जिसके सम्बन्ध में थाना नरैनी पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को
![]() |
| बैटरी के साथ गिरफ्तार युवक। |
जमवारा मोड़ बृहद ग्राम जमवारा के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से चोरी की बैटरी बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्त का नाम वलकुश पटेल निवासी ग्राम रानीपुर बिल्हरका कोतवाली नरैनी बताया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सूबेदार बिंद, कांस्टेबल रूपेंद्र सिंह व सुशील कुमार शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment