एसपी ने पुलिस कार्यालय में सुनी समस्याएं - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, March 10, 2026

एसपी ने पुलिस कार्यालय में सुनी समस्याएं

त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

फतेहपुर, मो शमशाद । पुलिस प्रशासन जनता की समस्याओं को प्राथमिकता पर रखते हुए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय में विशेष रूप से जनता की शिकायतें और समस्याएं सुनने के लिए समय निकाला। एसपी अनूप कुमार सिंह ने लोगों की विभिन्न समस्याओं को ध्यान से सुना और उनके गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर शिकायत का निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द समाधान किया जाए, ताकि

पुलिस कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनते एसपी अनूप कुमार सिंह।

आम जनता को न्याय और राहत मिल सके। यह पहल पुलिस द्वारा जन-कल्याण और पारदर्शी पुलिसिंग की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। जो जनता और पुलिस के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी बनाने में सहायक सिद्ध हो रहा है। एसपी अनूप कुमार सिंह की यह नियमित जनसुनवाई आम लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है, जहां वे बिना किसी झंझट के अपनी बात रख पा रहे हैं। पुलिस की यह प्रतिबद्धता प्रशंसनीय है, जो साबित करती है कि पुलिस अब सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं, बल्कि जनता की हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान करने के लिए भी तत्पर है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages