अपना दल एस हुसैनगंज विधानसभा की हुई बैठक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, March 10, 2026

अपना दल एस हुसैनगंज विधानसभा की हुई बैठक

जिलाध्यक्ष ने समीक्षा कर दिए निर्देश

फतेहपुर, मो शमशाद । अपना दल एस हुसैनगंज विधानसभा की मासिक बैठक सातमील स्थित एक ट्रेडर्स में विधानसभा अध्यक्ष लईक अहमद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संचालन जिला सचिव अर्जुन मौर्य ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल, विशिष्ट अतिथि जिला कार्यकारणी सदस्य राजेंद्र प्रसाद मौर्य रहे। बैठक में संगठन विस्तार, विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यता अभियान, पंचायत चुनाव, सभी जोन पदाधिकारी की समीक्षा

बैठक में भाग लेते अपना दल एस के पदाधिकारी।

की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष ने निर्देशित किया कि विधानसभा में अब तक अगर संगठन का गठन अगली बैठक में अपनी कमेटी घोषित कर दें। बैठक में मुख्य रूप से प्यारेलाल, सुनील कुमार, बड़कू, जगमोहन, अवधेश, नग्नन, राजेंद्र कुमार, अर्जुन मौर्य, इम्तियाज, डा. रामसुमेर, ज्ञान सिंह, धुन्ना, हीरा, दिलदार अली सहित गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages