डीएम और एसपी ने गिरवां में सुनीं जनसमस्याएं - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, April 25, 2026

डीएम और एसपी ने गिरवां में सुनीं जनसमस्याएं

लेखपालों को दिया घर-घर जाकर फार्मर रजिस्ट्री का निर्देश

बांदा, के एस दुबे  । नवागन्तुक जिलाधिकारी अमित आसेरी के नेतृत्व में  सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन गिरवां में आयोजित किया गया, समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल भी मौजूद रहे। समाधान दिवस में फरियाद लेकर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनकर निस्तारण किया गया। जिला प्रशासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को थाना गिरवा में संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अमित आसेरी और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने स्वयं उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्या ओं को सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान हेतु कड़े निर्देश दिए। जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस एवं राजस्व निरीक्षक को मौके पर जाकर समस्या का


निस्तारण करने के निर्देश दिए। ग्राम बड़ोखर के एक फरियादी द्वारा उसकी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने कार्यवाही करते हुए राजस्व निरीक्षक को मौके पर जाकर कब्जा दिलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर उपस्थित नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर पैमाइश के प्रकरणों का निस्तारण किया जाए। उन्होंने भूमि विवाद के मामलों में मौके पर राजस्व एवं पुलिस की टीम को भेज कर प्रकरणों के निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने समाधान दिवस में लंबित प्रकरणों का भी समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को घर-घर जाकर करने के लिए भी लेखपालों को निर्देशित कियासंपूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी पुलिस सहित थाना अध्यक्ष गिरवा एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी का तथा नायब तहसीलदार एवं लेखपाल उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages