एच.एल.इण्टर कालेज में लगा टीबी जागरूकता शिविर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, April 25, 2026

एच.एल.इण्टर कालेज में लगा टीबी जागरूकता शिविर

बांदा, के एस दुबे । टीवी मुक्त अभियान के क्रम में आज क्षय रोग विभाग द्वारा एलएच इंटर कालेज में जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में स्कूली बच्चों को टीवी के संक्रमण से बचाव की जानकारी दी गयी। एच.एल. इण्टर कालेज में टीबी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित छात्र छात्राओं एवं शिक्षक गणों को टीबी के लक्षण जैसे 2 हफ्ते से खासी आना, मुंह से खून आना, बुखार आना, थकान होना, सीने में दर्द होना, सांस लेने में तकलीप होना, रात में पसीना आना, गर्दन में गिल्टी/गांठ, बांझपन, आदि लक्षण के बारें में बताया गया। कि उच्च जोखिम वाली जनसंख्या जैसे कि 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, मधुमेह से पीड़ित व्यक्ति, एचआईवी से ग्रसित, लम्बी बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को टीबी होने की सम्भावना अधिक रहती है ऐसे व्यक्तियों को सतर्क रहना है


एवं समय से बलगम तथा एक्सरे की जांच कराना है। टीबी का इलाज छः माह तक दिया जाता है एवं दवायें सम्बन्धित टीबी मरीज के निवास स्थान के पास डाट्स सेन्टर में उपलब्ध करायी जाती है। इसमें संदिग्ध टीबी मरीजों के बलगम की जांच नॉट मशीन द्वारा जनपद के चिकित्सा इकाई जिला क्षय रोग उन्मूलन केन्द्र बांदा, सीएचसी बबेरू, जसपुरा, अतर्रा, नरैनी, बहेरी, पीएचसी तिन्दवारी, कमासिन, बिसण्डा, कालिन्जर, में निशुल्क की जाती है एवं टीबी मरीज को निःक्षय पोषण योजना के अर्न्तगत रू० 1000 प्रति माह इलाज समाप्ति तक डीबीटी के माध्यम से मरीज के खाते में भेजे जाते है। टीबी का इलाज जनपद के समस्त सामुदायिक स्वा० केन्द्र / प्राथमिक स्वा० केन्द्र बांदा में निशुल्क दिया जाता है। शिविर में छात्र छात्राओं एवं शिक्षको की उपस्थिति रही। जागरूकता शिविर मे जिला क्षय रोग उन्मूलन केन्द्र बांदा से गनेश प्रसाद (डीपीपीएमसी एन.टी.ई.पी), एवं इण्टर कालेज से प्रधानाचार्य/शिक्षक गण आदि उपस्थित रहें।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages