उत्तर प्रदेश, उन्नाव। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने शनिवार को जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार गोंड़ से विधानसभा वार ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने जिला निर्वाचन कार्यालय कक्ष में जनपद के विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक भी की। बैठक में उन्होंने सभी पदाधिकारियों की निर्वाचन संबंधी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर सहायक जिला निर्वाचन
अधिकारी आशुतोष कुमार सहित विभिन्न दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें बहुजन समाज पार्टी से मिथलेश, समाजवादी पार्टी से छोटे लाल भारती, कांग्रेस से सुरेंद्र कुशवाहा व अजय गौतम तथा आम आदमी पार्टी से जीत ज्ञानी समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment