दीक्षांत परेड़ की सलामी ली पुलिस अधीक्षक ने - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, April 24, 2026

दीक्षांत परेड़ की सलामी ली पुलिस अधीक्षक ने

एसपी ने परेड़ का सूक्ष्म निरीक्षण कर आरक्षियों की सराहना

बांदा, के एस दुबे  । पुलिस लाइन बांदा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरक्षियों के दीक्षान्त परेड़ कार्यक्रम भव्य एवं अनुशासित तरीके से फुल ड्रेस रिहर्सल के साथ किया गया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंशल ने परेड़ की सलामी ली।पुलिस लाइन, बांदा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की 26 अप्रैल को प्रस्तावित दीक्षांत परेड के आज 24 अप्रैल को पूर्ण अनुशासन एवं गरिमा के साथ फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक परेड का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए रिक्रूट आरक्षियों की ड्रिल, वेशभूषा, अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता की सराहना की गई। उन्होंने परेड की तैयारियों को और अधिक बेहतर बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए, जिससे आगामी


दीक्षांत परेड को और अधिक भव्य एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके । सभी रिक्रूट आरक्षियों को आगामी दीक्षांत परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सभी रिक्रूट आरक्षियों द्वारा उत्कृष्ट समन्वय, अनुशासन एवं दक्षता के साथ मार्च पास्ट, सलामी एवं अन्य ड्रिल क्रियाओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया साथ ही कदमों की एकरूपता एवं आत्मविश्वास ने परेड की गरिमा को और अधिक बढ़ाया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण आदि मौजूद रहें ।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages