16 पीआरवी वाहनों को एसपी ने दिखाई हरी झण्डी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, April 24, 2026

16 पीआरवी वाहनों को एसपी ने दिखाई हरी झण्डी

डायल यूपी-116 बेडे में शामिल हुई 16 चारपहिया गाड़ियां

बांदा, के एस दुबे  । आपातकालीन सेवाओं को बेहतर बनाने के लिये पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के प्रयासों के चलते आज पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ने 16 पीआरवी चार पहिया वाहनों को हरी झण्डी दिखाई और कहा कि इन वाहनों के जरिये आपातकालीन सेवाएं बेहतर होंगी। गौरतलब को कि जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आपाताकालीन पुलिस सेवाओं को और प्रभावी तथा बेहतर बनाने हेतु डायल यूपी-112 मुख्यालय से जनपद बांदा को 16 नये चारपहिया वाहन प्राप्त हुए हैं जिनमें 03 इनोवा तथा 13 स्कार्पियो हैं । पुलिस लाइन में पुलिस


अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा हरी झण्डी दिखाते हुए पीआरवी वाहनों को रवाना किया गया । डायल यूपी-112 में इन नये पीआरवी वाहनों के शामिल होने से जनपद बांदा में कानून व्यवस्था, आपातकालीन पुलिस सेवाएं और बेहतर तथा प्रभावाशाली होगी । नये पीआरवी वाहनों के आने से तैनात पीआरवी वाहनो की सघनता में वृद्धि होगी जिससे रिस्पांस टाइम काफी कम करने में मदद् मिलेगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages