इलेक्ट्रिक ऑटो भैंस से टकराई ऑटो पलटा, दो लोग घायल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 30, 2026

इलेक्ट्रिक ऑटो भैंस से टकराई ऑटो पलटा, दो लोग घायल

बबेरू/बांदा, के एस दुबे । कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव के पास इलेक्ट्रिक ऑटो भैंस से टकराई, ऑटो पलटा ऑटो में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया गया।  बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पतवन गांव के पास गुरुवार की शाम इलेक्ट्रिक ऑटो में सवार होकर 5 से 6 लोग मांझ़ीवा गांव जा रहे थे, तभी पतवन गांव के पास भैंस से इलेक्ट्रिक ऑटो टकरा गई, जिसमें ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार रामबरन पुत्र चुनुवा उम्र


60 वर्ष व राजू शर्मा पुत्र राम कृपाल शर्मा उम्र 36 वर्ष, निवासी दोनों मांझ़ीवा थाना बबेरू यह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं अन्य ऑटो में सवार लोगों की मामूली चोटे आई हैं, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद राजू शर्मा को गंभीर हालत देखते हुवे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages