बार एसोसिएशन कार्यालय पर वार्षिक बैठक कर बजट पेश किया गया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 30, 2026

बार एसोसिएशन कार्यालय पर वार्षिक बैठक कर बजट पेश किया गया

बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बबेरू तहसील बार एसोसिएशन कार्यालय पर वार्षिक बैठक कर बजट पेश किया गया,अगले चुनाव की घोषणा की गई, बबेरू तहसील बार एसोसिएशन कार्यालय में वर्ष 2025- 26 सत्र की वार्षिक बैठक आज गुरुवार को शाम करीब 4:00 बजे संपन्न की गई, जिसमें बैठक पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट कुंवर जय सिंह महामंत्री दीपक कुमार पाल के द्वारा बैठक संपन्न की गई, पूरे 1 साल का बजट सभी अधिवक्ताओं के बीच प्रस्तुत किया गया। जिसमें सैकड़ो अधिवक्ता बैठक पर मौजूद रहे वहीं 1 साल के कार्यकाल पर किए गए विकास कार्यों खर्च बजट सभी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। और अगला चुनाव करने के लिए घोषणा


की गई, वहीं बार एसोसिएशन के महासचिव दीपक कुमार पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड की बैठक संपन्न की गई है 1 साल में किए गए विकास कार्य और शेष धनराशि के बारे में बोर्ड की बैठक पर सभी के समक्ष प्रस्तुत किया गया उसके बाद अगला चुनाव कराने के लिए घोषणा की गई , एल्डर कमेटी के चयन के बाद चुनाव की तिथि की घोषणा की जाएगी इस मौके पर अध्यक्ष कुंवर जय सिंह, महासचिव दीपक कुमार पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, विष्णु प्रताप सिंह शिव शंकर सिंह, मुफीद आलम पूर्व अध्यक्ष मैकू लाल प्रजापति, शिवपूजन वर्मा, शिवकुमार सिंह, रामप्रताप वर्मा, रामशरण प्रजापति, पूर्व महासचिव रामचंद्र यादव, हिम्मत सिंह, रामखेलावन प्रजापति, सहित सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages