देश का सबसे गर्म जनपद बांदा, प्रशासन अलर्ट - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, April 24, 2026

देश का सबसे गर्म जनपद बांदा, प्रशासन अलर्ट

मजदूरों के लिये प्रशासन ने जारी की विशेष एडवाजरी

एडीएम ने आपदा कंट्रोम रूम को भी किया अलर्ट

बांदा जनपद के 37 हजार हैण्डपम्प दे रहे पानी

बांदा, के एस दुबे  । आसमान से बरस रही आग और गर्म हवाओं के तमाचे मार रही लू के थपेड़ों से आम जनमानस बुरी तरह से कराह उठा है। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत देश का सबसे बड़ा क्षेत्र तापमापी पारे में बांदा जनपद मापा गया है। गर्मी की विभीषिका को देखते हुये जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है, एडीएम कुमार धर्मेन्द्र ने आपदा कंट्रोल रूम को किसी भी स्थिति से निपटने के लिये अलर्ट रहने के लिये कहा है, इसके साथ ही एडीएम ने मजदूरों के लिये विशेष एडवाजरी जारी कर कहा है कि दोपहर के समय काम से बचे।गर्मी की विभीषिका से निपटने के लिए बांदा जिला आपदा कंट्रोल रूम को भी 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए चिकित्सा विभाग और स्थानीय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है। योगी सरकार न केवल इस प्राकृतिक चुनौती पर नज़र रखे हुए है बल्कि राहत और सुरक्षा के अपने संकल्प के साथ बांदा के तपते रास्तों पर मज़दूरों का संबल बनकर खड़ी है। 


अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि बांदा में 20 अप्रैल से भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई है और यहां का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है। जिसको लेकर हम लोगों की तरफ से हम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें लोगों से अनुरोध किया गया है कि दोपहर 12ः00 से लेकर शाम 4ः00 बजे तक अगर जरूरत न हो तो घरों से न निकलें। वहीं धूप में काम करने वाले मजदूर वर्ग के लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि दोपहर के समय धूप में काम बिल्कुल न करें और छांव में ही काम करें। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देशित किया गया है और सभी सरकारी अस्पतालों सीएचसी, पीएचसी व अन्य सभी को सक्रिय किया गया है की हीट वेव से बचाव को लेकर जो भी व्यवस्थाएं अस्पतालों में होनी चाहिए उनको दुरुस्त रखा जाए। साथ ही लोगों को हीट वेव से बचने को लेकर जागरूक भी किया जाए। इसके अलावा शहर में जहां पर लोगों की अत्यधिक भीड़ होती है वहां पर पानी के टैंकरों की व्यवस्था की गई है। साथ ही वाटर कूलर आदि को भी सुचारू रूप में चलाने के संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी में यह भी बताया कि जिले में 37000 हैंडपंप है जो चल रहे हैं और उनकी लगातार निगरानी करने के सभी बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages